कोरोना संक्रमण रोकने शहर के व्यापारियों ने लिया फैसला, 21 मार्च से 24 मार्च तक बंद रखेंगे दुकाने

कोरोना संक्रमण रोकने शहर के व्यापारियों ने लिया फैसला, 21 मार्च से 24 मार्च तक बंद रखेंगे दुकाने

कोरोना संक्रमण रोकने शहर के व्यापारियों ने लिया फैसला, 21 मार्च से 24 मार्च तक बंद रखेंगे दुकाने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 20, 2020 6:29 pm IST

जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में सावधानी बरतते हुए शहर के लार्डगंज व्यापारी संघ ने बड़ा फैसला लिया है। करोना की दस्तक के मद्देनज़र 21 मार्च से 24 मार्च तक व्यापारी अपनी दुकाने बंद रखेंगे। वहीं व्यापारी संघ ने सभी व्यापारियों से सहयोग करने की अपील की है और कहा है कि वे कहीं न जाएं अपने घरों में ही रहें।

ये भी पढें: प्रदेश में किसी भी प्रकार की राजस्व या कर वसूली पर हाईकोर्ट ने लगाई…

बता दें कि जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि यहां कोरोनावायरस के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। फिलहाल इन मरीजों को जिला प्रशासन ने आइसोलेटेड कर निगरानी शुरू कर दी है।

ये भी पढें: समस्त विश्वविद्यालयों के सभी शैक्षणिक स्टॉफ की 31 मार्च तक छुट्टी, …

मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परीवार के तीनों सदस्य कुछ दिन पहले ही दु​बई से भारत लौटे हैं। जबकि एक कोरोना प्रभावित व्यक्ति जर्मनी से लौटा है। ये सभी लोग दिल्ली होते हुए जबलपुर पहुंचे हैं।

ये भी पढें: जबलपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित 4 नए कोरोना संक्रमित की…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com