खुली सरकार के विकास के दावों की पोल, यहां झोपड़ी में संचालित होता है स्कूल

खुली सरकार के विकास के दावों की पोल, यहां झोपड़ी में संचालित होता है स्कूल

खुली सरकार के विकास के दावों की पोल, यहां झोपड़ी में संचालित होता है स्कूल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: March 26, 2019 5:14 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार चाहे कितने भी विकास के दावे करें, लेकिन सरकार की पोल उस वक्त खुल जाती है जब आप प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर की बात करते हैं। राज्य बनने के 18 साल बाद भी बस्तर के बनांचल क्षेत्र के कुछ इलाके ऐसे हैं जहां आज भी विकास की चिड़िया सिर्फ सरकारी कागजों में दिखाई देती है। बता दें छत्तीसगढ़ की पिछली सराकार ने अपना स्लोगन दिया था ‘सबका साथ-सबका विकास’ लेकिन कोंडागांव के इस स्कूल को देखकर आपको पता चला जाएगा कि इस गांव के स्कूल को सरकार का कितना साथ मिला और कितना विकास हुआ।

Read More: दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा समाप्त, छग मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आंकड़े

दरसअल कोंडागांव जिले के एक ऐसे स्कूल की तस्वीर सामने आई है, जहां स्कूल भवन हीं नहीं है। यह स्कूल एक छोटी सी झोपड़ी में संचालित होता है। झोपड़ी की हालत इतनी जर्जर है कि स्कूल को बरसात में बंद करना पड़ता है, जिससे बच्चो की पढ़ाई का नुकसान होता है। इस स्कूल के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ वादे ही मिले और कुछ नहीं।

Read More: राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- दुनिया भर के अर्थशात्रियों के बाद ही बनाई न्यूनतम आय की योजना

इस स्कूल के शिक्षक मेश्राम ने बताया कि मैं इस स्कूल में साल 2011 से पदस्थ हूं, तब स्कूल का संचालन एक घर में किया जाता था। लेकिन अब स्कूल का संचालन इस झोपड़ी में होता है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूल भवन की मांग की गई, लेकिन उन्होंने आज तक अश्वासन के सिवाए कुछ नहीं दिया।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"