सीएम बघेल ने साहू को मोदी बताने वाले बयान पर ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात.. जानिए

सीएम बघेल ने साहू को मोदी बताने वाले बयान पर ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात.. जानिए

सीएम बघेल ने साहू को मोदी बताने वाले बयान पर ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात.. जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: April 17, 2019 8:09 am IST

रायपुर। सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी के साहू को मोदी बताने वाले बयान पर जमकर निशाना साधा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह इतना नीचे गिर सकते हैं। ये कल्पना तक नहीं की जा सकती।

पढ़ें- बसों में आग लगने से अफरातफरी, विधायक ने दो गाड़ियों को खुद चलाया और…

प्रधानमंत्री अपने छत्तीगढ़ दौरे के दौरान बयान दिया था, कि कांग्रेस के लोग मुझे चोर कहते हैं। अगर पिछड़ी जाति का कोई प्रधानमंत्री बन जाए तो क्या वो चोर हो गया। अगर मोदी चोर है तो छत्तीसगढ़ के सारे साहू भी मोदी हैं, क्या इन्हें भी कहोगे।

पढ़ें- राहुल गांधी का दुर्ग दौरा, 20 को करेंगे प्रतिमा चंद्राकर के लिए प्र…

सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री के इस बयान को जातिवाद को लुभाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जातिवाद नहीं चलता, वो चोर हैं तो पूरे साहू समाज को लपेटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि अपराध को कोई जाति धर्म नहीं होता। अपराधी भी किसी न किसी जाति या धर्म का होता है। इसका मतलब ये नहीं कि उस धर्म विशेष के सभी लोग अपराधी हो जाए।

 


लेखक के बारे में