सीएम भूपेश बघेल की मकान मालिकों से अपील, ऐसे समय में डॉक्टरों और स्वास्थ्य वर्कर से मकान खाली न कराएं

सीएम भूपेश बघेल की मकान मालिकों से अपील, ऐसे समय में डॉक्टरों और स्वास्थ्य वर्कर से मकान खाली न कराएं

सीएम भूपेश बघेल की मकान मालिकों से अपील, ऐसे समय में डॉक्टरों और स्वास्थ्य वर्कर से मकान खाली न कराएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: March 23, 2020 12:18 pm IST

रायपुर। कोविड 19 के प्रभाव के कारण पूरी दुनिया समेत देश और प्रदेश में एक तरफ जहां लोग इस संकट से उबरने मे लगे हैं वहीं इस संकट की घड़ी में स्वास्थ्य वर्कर डॉक्टर और नर्सों की अहम भूमिका है। ऐसे में मकान मालिकों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपील की है कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों से मकान ख़ाली न कराएं।

ये भी पढ़ें: कयासों पर लगा विराम, अब मध्यप्रदेश में फिर ‘शिव’ राज, रात 8 बजे लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऐसी जानकारी मिली है कि कई जगहों से मालिकों ने स्वास्थ्यकर्मियों को मकान ख़ाली करने को कहा है, इसके बाद ही सीएम ने ट्वीट कर मकान मालिकों से ये अपील की है। बता दें कि संकट की इस घड़ी में स्वास्थ्य कर्मचारी ही लोगों की रक्षा के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। सीएम ने साफ का कि सिर्फ ताली और थाली बजाने भर से काम नहीं चलेगा, डॉक्टरों की सुरक्षा और उन्हे कोई असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, वीडी शर्मा या एक बार फिर ‘शिवराज…

वहीं छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल ने डॉक्टरों के लिए निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश में डॉक्टर व्हाट्सएप्प और फोन के जरिए मरीजों और लोगों को सलाह दें। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने काउंसिल ने यह पहल की है। कांउसिल का यह आदेश 31 मार्च तक प्रभावशील रहेगा।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च को, बजट पास को लेकर कार्यम…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com