कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख, बोले- पार्टी के लिए कभी न पूरी होने वाली छति

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख, बोले- पार्टी के लिए कभी न पूरी होने वाली छति

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख, बोले- पार्टी के लिए कभी न पूरी होने वाली छति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: August 12, 2020 3:12 pm IST

रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होने कहा ​है कि कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन का समाचार दु:खद, उनका जाना कांग्रेस पार्टी की न भरी जा सकने वाली क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

बता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। सुनने में आ रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ा था। त्यागी एक डिबेट में बैठे हुए थे। त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे, अकसर उनकी भिड़ंत टीवी एंकरों से भी हुआ करती थी। सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट्स के लिए छाए रहते थे।

ये भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, बेटी …

राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए, बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें: कोरोना ड्यूटी के लिए PPE किट मांगा तो मिली गायब कर देने की धमकी, मे…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com