केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी के बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- ऐसी बयानबाजी के लिए माफी मांगे

केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी के बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- ऐसी बयानबाजी के लिए माफी मांगे

केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी के बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- ऐसी बयानबाजी के लिए माफी मांगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 20, 2019 7:26 am IST

रायपुर: केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री पहलाद जोशी के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि प्रहलाद जोशी को इस तरह बयानबाजी नहीं करना चाहिए। ऐसे बयान के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री जोशी ने कांग्रेस पाटी पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस यह तय करें ​कि वो भारत के साथ है पाकिस्तान के साथ। इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर बयान देते हुए कहा है कि भूपेश बघेल भी वही बोलते हैं जो राहुल गांधी बोलते हैं।

Read More: टेबल के ​नीचे से 50 हजार रुपए मांगने वाला इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे पैसे

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा है कि मैने धारा 370 पर ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया, जिससे विवाद हो। ऐसे बयानबाजी के लिए प्रहलाद जोशी को माफी मांगनी चा​हिए

Read More: जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक, सरकार दे सकती हैं इन चीजों में राहत.. देखिए

गौरतलब है कि धारा 370 पर मोदी सरकार के फैसले पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि जैसे मध्यप्रदेश से सलाह लेने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य का विभाजन किया गया था, उसी प्रकार कश्मीर और लद्दाख को अलग करने से पहले सरकार को स्थानीय लोगों से पूछना चाहिए था। जिनके लिया निर्णय लिया गया वहां के लोगों को नहीं मालूम है कि उनका स्टेट तोड़ दिया गया है।

Read More: पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद यौन शोषण मामले में गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में होंगे पेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"