महाकाल के दर पर नाथ, प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ नए साल की शुरुआत

महाकाल के दर पर नाथ, प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ नए साल की शुरुआत

महाकाल के दर पर नाथ, प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ नए साल की शुरुआत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: January 1, 2019 8:07 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नए साल के पहले दिन महाकाल की नगरी उज्जैन का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने महाकाल के दर्शनकर पूजा- अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ पहली बार उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।

देखें वीडियो-

पढ़ें-मप्र के मुख्य सचिव मोहंती ने संभाला कामकाज, कहा-एसपी-कलेक्टरों को वल्लभ भवन की ओर ताकना नहीं पड़ेगा

कमलनाथ यहां बाबा महाकाल को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। हेलिपैड पर विधायकों ने मुख्यमंत्री की आगवानी की। बाबा महाकाल के दर्शन कर कमलनाथ ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में केवल सीएम मौजूद रहे, वहीं कई नेता लाइनअप एरिया में थे, जो कि बेरिकेड्स के बाहर से नाथ से मुलाकात किए। बाबा के दर्शन के बाद कमलनाथ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर काम शुरु हो चुका है। शीतलहरी में बर्बाद हुई फसलों का सर्वे करवाया जाएगा और उसी हिसाब से कदम उठाया जाएगा।

 


लेखक के बारे में