सीएम रमन सिंह ने बेमेतरा को दिया करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

सीएम रमन सिंह ने बेमेतरा को दिया करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

सीएम रमन सिंह ने बेमेतरा को दिया करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: August 19, 2017 6:37 am IST

छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने शनिवार को बेमेतरा में एक सौ 56 करोड़ 47 लाख के 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. रमन सिंह बेमेतरा में 40 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 24 भवनों का लोकार्पण किया. जिसमें 19 करोड़ 56 लाख रुपये से निर्मित संयुक्त जिला कार्यालय भवन, तीन करोड़ 90 लाख रुपये से बना सर्किट हाउस, एक करोड़ 71 लाख रुपये से निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल और करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बना जिला पंचायत भवन शामिल है. इसके अलावा रमन सिंह एक सौ 15 करोड़ 77 लाख रुपये की लगत से 30 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया. बेमेतरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री. विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामान का वितरण भी किया. 

 


लेखक के बारे में