छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने शनिवार को बेमेतरा में एक सौ 56 करोड़ 47 लाख के 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. रमन सिंह बेमेतरा में 40 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 24 भवनों का लोकार्पण किया. जिसमें 19 करोड़ 56 लाख रुपये से निर्मित संयुक्त जिला कार्यालय भवन, तीन करोड़ 90 लाख रुपये से बना सर्किट हाउस, एक करोड़ 71 लाख रुपये से निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल और करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बना जिला पंचायत भवन शामिल है. इसके अलावा रमन सिंह एक सौ 15 करोड़ 77 लाख रुपये की लगत से 30 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया. बेमेतरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री. विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामान का वितरण भी किया.