रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसुराज अभियान के दूसरे दिन आज बिलासपुर संभाग के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री रमन सिंह. जनता से रूबरू होकर, बिलासपुर में प्रेस क्लब भवन और वुमेंस हॉस्टल का लोकार्पण करेंगे सीएम रमन. लोकसुराज के पहले दिन सीएम रमन सिंह ने बस्तर क्षेत्र की यात्रा की. कांकेर में जहां सीएम रमन सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी वहीं दूसरी तरफ जान की परवाह न करते हुए बाइक से घूमकर सड़क का जायजा लिया.
बस्तर में #loksuraj अभियान के दौरान @drramansingh ने बाइक पर किया इलाके का दौरा pic.twitter.com/YAS9XtSeZ8
— Abhishek Mishra (@AbhiMishra444) March 12, 2018
सीएम रमन सिंह कांकेर के चारामा बड़ा टोला ब्लॉक पहुंचे. यहां सीएम रमन सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी. इसके बाद सीएम रमन ने महुआ बीनने वाली एक महिला को सरस्वती योजना के तहत एक साइकिल दी. ग्रामीणों से बात करते करते सीएम रमन ग्रामीण अशोक कुंजाम के घर पहुंचे औऱ उज्ज्वला कनेक्शन के तहत दिए गए गैस कनेक्शन की जानकारी ली.
#Chhattisgarh: The 3rd phase of ‘Lok Suraj Abhiyan’ starts in Dantewada. CM Raman Singh inspected many development programs in the district. He said, ‘It makes me really happy to see this district develop at this pace’. pic.twitter.com/aq7fZMzXen
— ANI (@ANI) March 12, 2018
कांकेर के बड़ा टोला गांव में सीएम रमन जब लोगों की समस्याएं का निराकरण कर रहे थे तभी महिला पटवारी की तारीफ सुनकर वो हैरान रह गए. सीएम ने पटवारी मिथलेश्वरी मंडावी को पास बुलाया और ग्रामीणों से पूछा इनसे कोई शिकायत तो नही,ग्रामीणों ने बताया पटवारी नियमित आती है और बिना पैसे के सब काम करती है। जिसके बाद रमन बोले ये पहला गांव है जहां पटवारी की तारीफ सुनने मिली.
इसके बाद सीएम रमन सिंह का काफिल बीजापुर की ओर बढ़ा. बीजापुर के मद्देड़ में सीएम रमन ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात दी. इस कार्यक्रम में 50 लाख रुपए लागत से बने बस स्टैण्ड का शुभारंभ किया. इसके बाद सीएम रमन ने महिला हितग्राहियों को सरकारी योजना के तहत सामग्रियां बांटी.
वेब डेस्क, IBC24