सीएम ने कहा- ‘खुद को जुगनू कहता है…और रोशनी से डरता है’, राजधानी में आज चुनावी सभा

सीएम ने कहा- 'खुद को जुगनू कहता है...और रोशनी से डरता है', राजधानी में आज चुनावी सभा

सीएम ने कहा- ‘खुद को जुगनू कहता है…और रोशनी से डरता है’, राजधानी में आज चुनावी सभा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 8, 2019 10:15 am IST

भोपाल। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों का चुनावी अभियान जारी है, इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को झीलों की नगरी भोपाल में जनसभा संबोधित करेंगे। बता दे कि, इसकी जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी है।

ये भी पढ़ें: ‘चौकीदार चोर है’ मज़दूरों, युवाओं और किसानो का नारा है, कांग्रेस पार्टी का नहीं – राहुल गाँधी

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘आज से फिर मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार। भोपाल के बागसिवनिया में आज शाम जनसभा होगी। आतंक और उसका पोषण करने वालों को हारना ही होगा। बदला है मध्यप्रदेश, बदलेंगे अब पूरा देश’।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष ने चौकीदार चोर’ बयान पर बिना शर्त मांगी माफी, 10 मई को होगी 

इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीटर पर कहा कि, ‘भाईयों-बहनों’ से शुरू होकर ‘मित्रों’ पर चुप हो जाता है। खुद को जुगनू कहता है फिर रोशनी से डर जाता है। सवाल पूछो जब शासन पर सिर्फ भाषण कर जाता है। सवाल जो पूछो चोरी पर बहस करने से डर जाता है’। बता दें कि, भोपाला लोकसभा सीट का चुनाव इस बार काफी रोचक हो गया है, जहां कांग्रेस से प्रदेश में 10 साल सीएम रहे दिग्विजय सिंह तो दूसरी ओर बीजेपी से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मैदान पर हैं।

दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें

Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?


लेखक के बारे में