छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज प्रदेशव्यापी लोक सुराज अभियान के तहत बेमेतरा जिले के ग्राम तेंदूभांठा (विकासखंड-साजा) में अचानक पहुंचने के बाद वहां प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही रोहिणी बाई के घर जाकर उनसे मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि रोहिणी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 में पक्का मकान स्वीकृत किया गया था। उनके मकान का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। अब रोहिणी बाई परिवार के साथ कच्चे मकान के स्थान पर पक्के मकान में रहने लगी हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़े – विधायक आरके राय और सियाराम कौशिक को लेकर कांग्रेस की स्थिति असमंजस में
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम तेंदूभांठा के समाधान शिविर में पहुंच कर तालाब का निरीक्षण किये इसी दौरान उन्होंने शिविर में तालाब के गहरीकरण और पिचिंग कार्य के लिए 15 लाख रूपए तत्काल मंजूर करने की घोषणा की। इस मौके पर संसदीय सचिव और साजा क्षेत्र के विधायक श्री लाभचंद बाफना तथा मुख्य सचिव श्री अजय सिंह भी उपस्थित थे।
वेब टीम IBC24