विदिशा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मासूम बच्चों के लिए सीएम शिवराज ने जताया दुख, परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
विदिशा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मासूम बच्चों के लिए सीएम शिवराज ने जताया दुख, परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
विदिशा, मध्यप्रदेश। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सड़क हादसे में तीन मासूमों की दर्दनाक मौत को लेकर ट्वीट किया है। विदिशा में बोलेरो वाहन की चपेट में आकर साइकिल पर सवार तीन मासूमों बच्चों की मौत हो गई थी। सीएम शिवराज ने तीन बच्चों की मौत पर दुख जताया है।
पढ़ें- कोरोना वायरस: SDM ने पेश की मिसाल, जनसेवा के लिए स्थगित की अपनी शादी, बचाव व राहत के लिए दान किए …
साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि कठिन परिस्थिति में परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें । आगे ट्वीट में लिखा है कि दु:ख की इस घड़ी में मैं परिवार के साथ हूं।
पढ़ें- कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- हम कोरोना को निश्चित हरा देंगे, दिग्गी ने ब…
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 की समीक्षा बैठक लेकर सीएम ने प्रतीक हजेला आयुक्त स्वास्थ्य को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 से जुड़े किसी भी प्रकार के प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Facebook


