सीएम शिवराज ने दी ‘संबल’ योजना हितग्राहियों को सौगात, करीब डेढ़ लाख ​लाभार्थियों को वितरित की राशि

सीएम शिवराज ने दी 'संबल' योजना हितग्राहियों को सौगात, करीब डेढ़ लाख ​लाभार्थियों को वितरित की राशि

सीएम शिवराज ने दी ‘संबल’ योजना हितग्राहियों को सौगात, करीब डेढ़ लाख ​लाभार्थियों को वितरित की राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: September 23, 2020 7:21 am IST

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी में संबल योजना के तहत हितग्राहियों को सौगात दी, सीएम ने योजना के लाभार्थियों को 80 करोड़ की राशि उनके खाते में ट्रांसफर किया। उन्होने अनुग्रह सहायता राशि का आनलाइन ट्रांसफर किया। सीएम ने संबल योजना के हितग्राहियों से चर्चा भी की। सीएम ने प्रदेश के 22 जिलों के 3700 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी और सचिन पायलट उपचुनाव में करेंगे कांग्रेस का प्रचार, बीजेपी के मंत्री ने कहा सचिन …

CM शिवराज ने संबल योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया, संबल योजना के तहत 1 करोड़ 37 लाख असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया गया है, 1 लाख 49 हज़ार 301 हितग्राहियों को 1349 करोड़ 18 लाख रु की हितलाभ की राशि वितरित गई। अपने संबोधन में सीएम शिवराज ने कहा कि संबल योजना गरीबों के लिए बहुत बड़ी सहारा है। बच्चों के लिए फीस और बच्चियों की शादी के और गरीबों के इलाज के लिए सरकार व्यवस्था कराएगी।

ये भी पढ़ें: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 2544 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 28 स…

सीएम ने कहा कि संसाधनों के सामान बंटवारे के लिए संबल योजना बनाई गई है, जिससे गरीबों को उनका हक मिल सके, सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। सीएम ने कहा कि भगवान समदर्शी हैं, उन्होंने मनुष्यों में भेदभाव नहीं किया, भेदभाव तो खुद मनुष्यों ने किया। पृथ्वी के सभी संसाधनों पर सभी जीवों का समान हक़ है। कुछ ताकतवर लोगों ने इन संसाधनों पर अपना हक़ जमा लिया। जो गरीब रह गए, उनके कल्याण के लिए है यह संबल योजना है।

ये भी पढ़ें: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com