सीएम शिवराज के ससुर घनश्यामदास मसानी का भोपाल में निधन, मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए दी श्रद्धांजलि

सीएम शिवराज के ससुर घनश्यामदास मसानी का भोपाल में निधन, मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए दी श्रद्धांजलि

सीएम शिवराज के ससुर घनश्यामदास मसानी का भोपाल में निधन, मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए दी श्रद्धांजलि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: November 18, 2020 4:32 pm IST

भोपाल। सीएम शिवराज के ससुर घनश्यामदास मसानी का भोपाल में निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वो 88 वर्ष के थे। यहां वो एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

ये भी पढ़ें:मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बड़ा बयान, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ तो तुम्हारी खटिया…

सीएम शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्यामदास जी मसानी का निधन हो गया। हृदयाघात से भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है, शिवराज सिंह चौहान तिरुपति की यात्रा पर हैं, उनके देर रात भोपाल पहुंचने की खबर है।

ये भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने किया पर्यटन और गौ कैबिनेट का गठन, इन मंत्रियों को ब…

घनश्याम दास मसानी के परिवार में उनकी पत्नी सुशीला देवी, 3 बेटियां रेखा ठाकुर, कल्पना सिंह और साधना सिंह तथा 2 बेटे अरूण सिंह मसानी और संजय सिंह मसानी हैं। घनश्यामदास मसानी का जन्म 15 नवम्बर 1932 को महाराष्ट्र के गोंदिया में हुआ था, वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय स्वयं सेवक एवं समाजसेवी थे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com