भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने से उपचुनावों में कांग्रेस को नुकसान नहीं होगा। ये दावा है प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक का। मुकुल वासनिक ने ये भी कहा कि वो और पीसीसी चीफ कमलनाथ मिलकर जल्द ही कांग्रेस की नयी लीडरशिप खड़ी कर देंगे।
ये भी पढ़ें: उमा भारती ने कहा मै’मोगली’हूं..शेर की सवारी करती हूं, राघोगढ़ के शेर को 2003 में कर चुकी हूं बेसुध
दरअसल अपने दो दिनों के दौरे पर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक संगठन को कसने की कवायद कर रहे हैं। साथ ही 24 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में चुनाव के प्रभारियों से जीत कैसे हो इस पर मंथन कर रहे हैं। मुकुल वासनिक में अपने दो दिनों के दौरे के दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ,दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के तमाम नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया और उपचुनावों को जीतने की रणनीति भी तैयार की।
ये भी पढ़ें: मंत्री सिलावट से सवाल पूछने वाली युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, मंत्री समर्थकों पर ट्रोल करन…
मुकुल वासनिक ने जिन जिलों में उपचुनाव होने हैं उन जिलों के जिलाध्यक्षों से भी वन टू वन चर्चा की। मीडिया से बातचीत के दौरान मुकुल वासनिक ने दावा किया कि 24 सीटों पर जीत कांग्रेस की होगी क्योंकि कांग्रेस की चलती सरकार को खरीद फरोख्त के जरिए गिराया गया है।
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर अबू सलेम पर उपन्यास लिखने वाले राज्य के अफसर ने किया रंगभे…