जेल भरो आंदोलन के बहाने कांग्रेसियों का शक्ति प्रदर्शन ,पुलिस के साथ जगह -जगह झूमाझटकी भी

जेल भरो आंदोलन के बहाने कांग्रेसियों का शक्ति प्रदर्शन ,पुलिस के साथ जगह -जगह झूमाझटकी भी

जेल भरो आंदोलन के बहाने कांग्रेसियों का शक्ति प्रदर्शन ,पुलिस के साथ जगह -जगह झूमाझटकी भी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: September 25, 2018 1:27 pm IST

रायपुर। मंत्री की कथित सेक्स सीडी कांड मामले में भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने ऐलान किया कि वो मंगलवार से जेल भरो आंदोलन कर गिरफ्तारी देंगे । इसके तहत आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भारी तादाद में कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी ।राजधानी रायपुर में भी सैकड़ों कांग्रेसियों ने मंडी गेट के सामने गिरफ्तारी दी । इसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया,नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव, चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, सत्यनारायण शर्मा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है ।

ये भी पढ़ें –हाईकोर्ट में अंतागढ़ उपचुनाव केस की सुनवाई पूरी,फैसला सुरक्षित,फोर लेन निर्माण पर भी हुई सुनवाई

पुनिया  के नेतृव में कांग्रेसी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजीव भवन से जेल के लिए रवाना हुए ।पुलिस उन्हें मंडी गेट के पास रोक लिया ।इसके विरोध में सभी वरिष्ठ कांग्रेस वहीं धरने में बैठ गए । इस दौरान उनके बीच झुमझटकी हुई जिसमें रायपुर की पूर्व महापौर किरणमयी नायक घायल हो गई । कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करने लग गए. जिसके बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें बाद में रिहा कर दिया ।पीएल पुनिया सहित कांग्रेस ने कहा कि इस मामले में सरकार का विरोध लगातार जारी रहेगा ।काग्रेस के इस जेल भरो आंदोलन को देखते हुए रायपुर ने आज सुबह से ही पंडरी रोड़,शंकर नगर रोड़,सीएम हाऊस और राजेश मुणत के घर के आसपास बेरिकोट्स लगा कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी ।पंडरी रोड़ में मंडी के गेट के सामने तो दोपहर 12 बजे से ही रास्ता बंद कर दिया गया था ।इससे दिन रास्ता जाम की स्थिति बनी रही लोग परेशान हुए ।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में