शिवराज पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा-स्मैक पीकर सड़क पर बोले सीएम
शिवराज पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा-स्मैक पीकर सड़क पर बोले सीएम
जबलपुर। मध्य प्रदेश में भले ही मिशन 2018 शुरू होने में अभी वक्त हो,लेकिन अभी से कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग शुरू हो गई है। आलम ये है कि दोनों ही पार्टियों के नेता बेतुकी बयान बाजी कर एक दूसरे को पानी पी पी कर कोसने में लगे हुए है। ताजा मामला जबलपुर का है। जहां कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और जबलपुर पूर्व विधान सभा सीट से विधायक रहे लखन घनघोरिया ने एक विवादित बयान दिया है। अपने विवादित बयान में लखन घनघौरिया ने बेरोजगारी और इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार को निशाना बनाते हुए कहा कि जब जबलपुर में बिकने वाली स्मैक अमेरिका गई तो उसका असर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हुआ और उन्होंने मध्य प्रदेश की सड़को को अमेरिका से बेहतर बता दिया।
मध्य प्रदेश की सड़कें वॉशिंगटन से बेहतर’ शिवराज के बयान पर सिंधिया का वार
लखन घनघौरिया द्वारा दिए गए विवादित बयान पर बीजेपी नेता और पूर्व विधान सभा के विधायक अंचल सोनकर ने पलटवार करने में जरा भी देर नहीं लगाई। और अंचल सोनकर ने लखन घनघौरिया को पागल बताते हुए उनका ईलाज पागलखाने में कराने की सलाह देते हुए कहा है कि यदि लखन घनघौरिया को बिना ईलाज के छोड़ा गया तो जनता उन्हें पागल कहते हुए पत्थर मारेगी।
शिवराज सड़क वाले बयान पर कायम, बोले- प्रदेश की ब्रांडिंग करने गया था
दरअसल प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन लाने और कांग्रेस पर भरोसा जताने के उद्देश्य से कांग्रेस विधान सभा स्तर पर पदयात्रा निकाल रही है। इसी सिलसिले में लखन घनघौरिया द्वारा जबलपुर की पूर्व विधान सभा में आज से जनचेतना पदयात्रा शुरू की गई है। जो विधान सभा में शामिल 21 वार्डो में 21 दिनों तक चलेगी।

Facebook


