निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की मैराथन बैठक शनिवार को, PCC प्रभारी पीएल पुलिया करेंगे अगुवाई

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की मैराथन बैठक शनिवार को, PCC प्रभारी पीएल पुलिया करेंगे अगुवाई

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की मैराथन बैठक शनिवार को, PCC प्रभारी पीएल पुलिया करेंगे अगुवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 27, 2019 12:00 pm IST

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की मैराथन बैठकों का दौर शुरू होने वाला है। PCC प्रभारी पीएल पुनिया शनिवार को बैठक लेंगे। इन बैठकों में टिकट वितरण और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें —देश में तेजी से कम हुआ मोदी-शाह का जादू, इन नतीजों से बीजेपी को लगा तगड़ा झटका

अगर बैठकों की बात करें तो यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया पहले कांग्रेस विधायकों की बैठक लेंगे, उसके बाद सभी शहर-जिला अध्यक्षों की बैठक लेंगे, उसके बाद पीएल पुनिया कार्यकारिणी, मोर्चा, प्रकोष्ठ और संगठन प्रमुखों की बैठक लेंगे।

यह भी पढ़ें — जाति मामले में जोगी का बड़ा हमला, अयोध्या विवाद की तरह खींचा जा रहा मेरा मामला

नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बनाने के लिए प्रभारी पीएल पुनिया कल शाम सात बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि 21 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा हो चुकी है, जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें — केंद्रीय कोल सचिव ने किया खदान का निरीक्षण, उत्पादन बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर चल रहा है मंथन

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/cn3uzhgPYDA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com