कांग्रेस चारों दिशाओं से निकालेगी संकल्प यात्रा, आदिवासी इलाकों में जंगल सत्याग्रह भी

Ads

कांग्रेस चारों दिशाओं से निकालेगी संकल्प यात्रा, आदिवासी इलाकों में जंगल सत्याग्रह भी

  •  
  • Publish Date - June 27, 2018 / 12:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चारों दिशाओं से संकल्प यात्राएं निकालेगी। यात्रा के लिए सभी नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ये निर्णय आज कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी नेता अपने-अपने संभागों यात्रा निकालेंगे।

बैठक में यह भी रैली, रोड शो और नुक्कड़ सभाएं करने का भी निर्णय लिया गया है। वहीं 15 जुलाई से 30 अगस्त तक आदिवासी इलाकों में जंगल सत्याग्रह किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस बैठक में चुनाव के एजेंडा पर चर्चा हुई, साथ ही, प्रत्याशी चयन के फार्मूले पर भी मंथन हुआ। बैठक में अगले 4 माह के लिए कार्ययोजना बनाए जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें : एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली कार्यकर्ता का बयान 5 जुलाई को

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, अरुण ओरांव, चंदन यादव, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, शिव डहरिया, कमला मनहर, गंगा पोटाई, धनेन्द्र साहू, रविन्द्र चौबे, पुष्पा सिंह, राजेन्द्र तिवारी, मोहम्मद अकबर, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल समेत पार्टी के अन्य कई बड़े नेता मौजूद थे।

वेब डेस्क, IBC24