कांग्रेस विधायक का दावा, सिंधिया समर्थक विधायकों को वापस न लाना बीजेपी की चाल, अयोग्य घोषित होने का इंतजार

कांग्रेस विधायक का दावा, सिंधिया समर्थक विधायकों को वापस न लाना बीजेपी की चाल, अयोग्य घोषित होने का इंतजार

कांग्रेस विधायक का दावा, सिंधिया समर्थक विधायकों को वापस न लाना बीजेपी की चाल, अयोग्य घोषित होने का इंतजार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: March 14, 2020 10:41 am IST

भोपाल। सीएम हाउस पहुंचे कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने दावा किया है कि विधायकों को बेंगलुरु से वापिस ना लाना बीजेपी की चाल है। सिंधिया समर्थित विधायकों के अयोग्य घोषित होने का बीजेपी इंतज़ार कर रही है।

ये भी पढ़ें: सरकार संकट पर सीएम हाउस में चल रही बैठक खत्म, सरकारी अधिवक्ताओं की …

शशांक भार्गव ने कहा कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ तो सरकार जीतेगी, उन्होने कहा कि सरकार कानूनी पहलुओं पर लगातार विचार कर रही है, मोदी सरकार जैसे संवैधानिक मूल्यों को कमलनाथ सरकार ताक पर नहीं रखेगी।

ये भी पढ़ें: विधायक आकर इस्तीफा देते हैं तो स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं, सि…

बता दें कि सिंधिया समर्थक 19 विधायक बेंगलुरू में डेरा डाले हुए हैं, कल उनके भोपाल वा​पस आने की खबर थी लेकिेन ऐन वक्त वर वे बेंगलुरू एयरपोर्ट से वापस होटल लौट गए। इधर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नोटिस जारी कर विधायकों को उपस्थित होकर इस्तीफा देने को कहा गया है। बावजूद इसके सिंधिया समर्थक विधायक अब तक ​अपनी उपस्थिति दर्ज नही कराई है।

ये भी पढ़ें: सरकार बचाने हर उपाय पर विचार, सीएम-पूर्व मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ वक…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com