कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का बयान, एक विधायक के जाने से जगह खाली नहीं हो जाती.. उनके जाने से हमारे कुछ साथी खुश हुए

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का बयान, एक विधायक के जाने से जगह खाली नहीं हो जाती.. उनके जाने से हमारे कुछ साथी खुश हुए

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का बयान, एक विधायक के जाने से जगह खाली नहीं हो जाती.. उनके जाने से हमारे कुछ साथी खुश हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 19, 2020 12:59 pm IST

गुना। उप चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक विधायक के जाने से कोई जगह खाली नहीं हो जाती बल्कि उनके जाने से हमारे कुछ साथी खुश जरूर हुए हैं। क्योंकि उन्हें इस बार चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। कांग्रेस उपचुनाव में उन्हें टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारेगी।

ये भी पढ़ें:पूर्व CM कमलनाथ का हमला, कहा- किसान ऋण माफी योजना सहित कई जनहित योजनाओं को CM शिवराज ने किया बंद

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अगर एक विधायक जाएगा वहां कांग्रेस का दूसरा विधायक बैठ जाएगा। क्योंकि पार्टी बदल कर गए विधायकों को जनता गांव में नहीं घुसने दे रही। जनता ऐसे विधायकों से नाराज है। जनता कांग्रेस की नीति रीति समझ चुकी है। और इस बार उपचुनाव में कांग्रेस की पूरी सीटें भी आएंगी।

ये भी पढ़ें: MP के युवाओं को ही नौकरी देने के फैसले पर विवेक तन्खा ने साधा निधान…

चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने बीजेपी पार्टी के साथ ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए विधायकों पर जमकर तंज कसा और मुस्कुरा कर कहा कि कांग्रेस के साथियों को तो खुशी है कि अब उन्हें उप चुनाव में कांग्रेस टिकट देगी। और उन्हें इस बार चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में उप चुनाव से पहले चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के बयान के बाद सियासत गरमा गई है।

ये भी पढ़ें: रीति-रिवाज और परंपरा के नाम पर जारी है खूनी खेल, प्रतिबंध के बावजूद…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com