कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री को ठगवा दमन सिंह बताया

Ads

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री को ठगवा दमन सिंह बताया

  •  
  • Publish Date - January 17, 2018 / 08:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

 

छत्तीसगढ़ में आरोप प्रत्यरोप का दौर जारी है.ऐसे में ये बात साफ है कि हर वो इंसान जो कहीं न कहीं से रमन सरकार से आहात है कुछ न कुछ प्रतिक्रिया तो देगा ही और हम बात करें  खरसिया विधायक और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश पटेल की तो उन्होंने अपना पिता खोया है जिसकी आज तक जाँच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। 

ये भी पढ़े – मुंगेली में 24 घंटे के अंदर आधा दर्जन बच्चे गंभीर हालत में भर्ती

उमेश पटेल ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री रमन सिंह को दमन जी के नाम से संबोधित किया है। उन्होंने लिखा है कि बिजली उत्पादन में अग्रणी होकर भी जनता की जेब के साथ खिलवाड़ का विचार दमन जी आपको महंगा पड़ेगा। उमेश पटेल ने बिजली तिहार पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कार्टून वाला पोस्ट शेयर किया है.

जिसमें छत्तीसगढ़ी में लिखा है कि सुने में आए हे कि बिजली घलो महंगा होही। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ी में बिजली तिहार को टारगेट करते हुए कहा है कि बिजली तिहार के बाजा-टेंट आनि-बानि के खर्चा अऊ खाई। सबके पइसा ला तैं ले जा ठगवा बढ़ा के बिजली के महंगाई। युवा कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट में सीधे-सीधे रमन सिंह को टारगेट किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ी में ठगवा का मतलब होता है लोगों  ठगने वाला अर्थात बेवकूफ बनाने वाला