25 विधानसभा सीटों को गंगा जल से किया जाएगा शुद्ध, कांग्रेस छोड़ने वालों के खिलाफ अभियान का आगाज

25 विधानसभा सीटों को गंगा जल से किया जाएगा शुद्ध, कांग्रेस छोड़ने वालों के खिलाफ अभियान का आगाज

25 विधानसभा सीटों को गंगा जल से किया जाएगा शुद्ध, कांग्रेस छोड़ने वालों के खिलाफ अभियान का आगाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: August 6, 2020 8:44 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने वाले विधायकों को पार्टी तगड़ा सबक सिखाने के मूड में है। कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले 25 पूर्व विधायकों के क्षेत्र को कांग्रेस गंगा जल से शुद्ध करने जा रही है।

पढ़ें- श्रेय अस्पताल में भीषण आग लगने से 8 कोरोना मरीजों की मौत, आईसीयू मे.

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में शुद्धिकरण अभियान शुरू कर दिया है। मंत्री तुलसी सिलावट के विधानसभा क्षेत्र सांवेर में गंगा जल छिड़ककर इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।

पढ़ें- बीजेपी नेता और सरपंच सज्जाद अहमद को आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

शुद्ध के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता सभी 25 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे और हर हर गंगे और घर घर भोलेनाथ के जयघोषों के साथ गंगाजल का छिड़काव कर उस विधानसभा का शुद्धिकरण करेंगे।

पढ़ें- नाव बीच नदी में अनियंत्रित होकर पलट गई, 5 की मौत, 10 अब भी लापता

कांग्रेस का कहना हैं कि इस दौरान बीजेपी के पिछले 15 सालों के भ्रष्टाचार से आम जनता को अवगत कराने के साथ कांग्रेस की सवा साल की उपलब्धियों से भी कांग्रेस लोगों को रूबरू करायेगी।

पढ़ें- प्रधानमंत्री जो राम नगरी पहुंचकर भी नहीं कर सके रामलला के दर्शन, 70…

वो जनता को बताएंगे कि उनके क्षेत्र के विधायकों ने अपने आपको बेचकर विधानसभा की गरिमा को किस तरह अशुद्ध किया है और ये अपवित्र लोग दोबारा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आपके क्षेत्रों में पहुंचेंगे। उनके क्षेत्र को अपवित्र करेंगे इसलिए उसे गंगाजल छिड़कर पवित्र किया जाना जरूरी है।


लेखक के बारे में