नक्सल इलाके में पदस्थ आरक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
नक्सल इलाके में पदस्थ आरक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
सुुकमा जिले के चिंतागुफा थाने मे पदस्थ डीआरजी के एक जवान ने आज सुबह अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आरक्षक का नाम सोयम मुकेश बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जवान को गोली लगने के बाद पास के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें –मोहम्मद शमी के खिलाफ चार्जशीट दायर, यौन उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना का है आरोप
आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही चला है। पुलिस जांच पर जुटी है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी बस्तर में जवानों ने खुद को गोली मारकर खत्म करने की कोशिश की है। पिछले साल अक्टूबर माह में तीन दिनों के अंदर तीन जवानों ने आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसमे से एक को बहुत अधिक प्रयास के बाद बचा लिया गया था।इस तरह जवानों द्वारा किये जा रहे आत्मघाती कदम वास्तव में सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर क्यों जवानों के हौसले कुछ पल के लिए इतने कमजोर पड़ जाते हैं जो उन्हें मौत की कगार पर खड़े कर देते हैं।

Facebook


