कांस्टेबल पति का तबादला नक्सल प्रभावित इलाके में, नाराज पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश
कांस्टेबल पति का तबादला नक्सल प्रभावित इलाके में, नाराज पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश
जगदलपुर। कांस्टेबल पति के नक्सल प्रभावित इलाके में तबादले से नाराज पत्नी ने आज जगदलपुर में आत्महत्या की कोशिश की, जिसे पड़ोसियों ने बचा लिया है। कांस्टेबल का तबादला नक्सल प्रभावित मारडूम इलाके में किया गया है, जिस पर उसका परिवार विरोध जता रहा है।
छत्तीसगढ़ में पुलिस परिवारवाले अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों के विरोध प्रदर्शन की सजा अब उन पुलिस कर्मचारियों को मिल रही है, जिनके परिवार के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट या किसी अन्य जगह पर प्रदर्शन में शामिल होकर ज्ञापन सौंपा या फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हो।
यह भी पढ़ें : बैंक मैनेजर की डर्टी हरकत, लोन के बदले किसान की पत्नी से रखी ये शर्त
बताया जा रहा है कि बस्तर इलाके में अधिकारियों ने ऐसे कर्मचारियों की छंटनी कर उनकी नक्सली इलाकों में पोस्टिंग कर दी है। जगदलपुर-कोंडागांव सहित अन्य जिलों से इस तरह के आदेश जारी होने की सूचनाएं मिल रही है। हालांकि इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि पुलिस अधिकारी नक्सल प्रभावित इलाकों में कर्मचारियों की तैनाती को क्या पनिशमेंट की तरह देखते हैं।
गौरतलब है कि पहले ही पुलिसकर्मियों के परिवारों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और इसके बाद विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर राजनीति पूरे प्रदेश में गरमाई हुई है। इधर एक के बाद एक सख्त कार्रवाई का संकेत पुलिस प्रशासन ने दिया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


