बाइक सवार बदमाशों ने की बोलेरो वाहन पर कई राउंड फायरिंग, महिला की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर

बाइक सवार बदमाशों ने की बोलेरो वाहन पर कई राउंड फायरिंग, महिला की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर

बाइक सवार बदमाशों ने की बोलेरो वाहन पर कई राउंड फायरिंग, महिला की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: October 6, 2018 4:51 am IST

दमोह। दमोह में पल्सर गाड़ी से आये बदमाशों ने एक बोलेरो गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर जिसे जबलपुर रेफर किया गया है। बदमाश महिला की नाबालिग बेटी को अगवा करके अपने साथ ले गये हैं।

पढ़ें- सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की गुंडागर्दी,परिचय पत्र मांगने पर टोल नाके के कर्मचारी को जमकर पीटा

घटना दमोह के सागर रहली जबलपुर हाईवे पर तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई है। मृतक महिला अपनी बेटी के साथ सागर से जबलपुर जा रही थी तभी तेंदूखेड़ा में अचानक बदमाश गाड़ी के सामने आ गये और फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची  पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला की नाबालिग बेटी का सागर निवासी आकाश गंगेले के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पढ़ें- शिक्षाकर्मियों का संविलियन : राजपत्र में प्रकाशन की तैयारी पूरी, जानिए खास बातें

इसके पहले सागर में मोतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस भी दर्ज है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शायद आकाश गंगेले ही पल्सर से अपने साथियों के साथ आया था और उसी ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में