मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय परिसर में ही पीटने दौड़ी भीड़, पुलिस ने बचाया

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय परिसर में ही पीटने दौड़ी भीड़, पुलिस ने बचाया

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय परिसर में ही पीटने दौड़ी भीड़, पुलिस ने बचाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: December 6, 2019 1:03 pm IST

बिलासपुर। नारी जाति के खिलाफ हो रहे अत्याचार के बाद अब लोगों में गुस्से का आलम यह है कि लोग अब कानून व्यवस्था की परवाह नही कर रहे हैं, ऐसे ही एक मामले में आज दुष्कर्म के एक आरोपी को कोर्ट पेश करने के दौरान भीड़ माने पीटने दौड़ पड़ी, बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ से आरोपी को बचाया।

यह भी पढ़ें — राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एयरलिफ्ट से गिरा राहुल, हालत गंभीर

फिलहाल कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, सरकंडा थाना क्षेत्र में 4 दिसंबर को आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। तभी से लोग काफी आक्रोशित थे, आज उनके आक्रोश का सामना पुलिस को करना पड़ा।

यह भी पढ़ें — सारकेगुड़ा मुठभेड़ पर मंत्री टीएस ​सिंहदेव ने कहा, रमन सिंह उतने ही…

छत्तीसगढ़ की न्यायिक राजधानी बिलासपुर में एक दिन पहले ही 8 साल की बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद से आरोपी भोलाराम साहू फरार था। बच्ची गांव से आकर अपनी दादी के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। बच्ची की दादी ने बताया कि बच्ची आई तो हाथ-पैर कांप रहे थे, मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे। उसकी सहेली ने दरवाजा नहीं खटखटाया होता तो शायद जिंदा नहीं होती।

यह भी पढ़ें — एसबीआई जनरल इंश्योरेंस पर 10 लाख का जुर्माना, हादसे को आत्महत्या बत…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/gwUJ3k2sLik” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com