शहर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू, सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में 250 लोग हो सकेंगे शामिल

शहर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू, सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में 250 लोग हो सकेंगे शामिल

शहर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू, सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में 250 लोग हो सकेंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: November 23, 2020 9:47 am IST

इंदौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने इंदौर के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके अनुसार अब सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में 250 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें:CM ने अपने हाथों से पहनाए लोगों को मास्क, कहा- फिलहाल यही वैक्सीन

बता दें कि एमपी में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी हैं.. सबसे ज्यादा डराने वाले आंकड़े इंदौर में मिल रहे है.. इंदौर में 586 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। साथ ही तीन मौत की भी पुष्टि हुई है.. दरअसल ठंड बढ़ने के साथ कोरोना मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। रविवार रात को इंदौर में 586 से मरीज पॉजिटिव मिले है, यह पहला मौका है कि जब लगातार दूसरे दिन संक्रमितो की संख्या 500 के पार रही हो, इसी के साथ तीन मौतों की पुष्टि भी हुई है, अब तक मृतकों की संख्या 735 हो गई है ।

ये भी पढ़ें: ‘A Suitable Boy’ शो ने भड़काई धार्मिक भावनाएं, गृहमंत्री ने दिए कार…

रविवार को मौसम की सबसे ठंडी रात भी रही और तापमान 12 डिग्री सैल्सियस दर्ज़ किया है..हालांकि अच्छी बात यह रही कि 320 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे अब तक 34424 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38247 पहुंच गई है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 3088 बन गई है, साथ ही वर्तमान में शहर में 2400 से ज्यादा इलाकों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है..शहर में अब बड़े पैमाने पर सैंपल कलेक्शन का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: विभिन्न कार्यालयों के औचक निरीक्षण पर निकले मुख्यमंत्री, दिल्ली से …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com