तलवार से केक काटना पड़ा महंगा, जन्मदिन की तस्वीरें वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

तलवार से केक काटना पड़ा महंगा, जन्मदिन की तस्वीरें वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

तलवार से केक काटना पड़ा महंगा, जन्मदिन की तस्वीरें वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: October 23, 2020 4:53 am IST

नागपुर(महाराष्ट्र), 23 अक्टूबर (भाषा) । नागपुर पुलिस ने जन्मदिन मनाने के लिए कथित रूप से तलवार से केक काटने के मामले में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि युवक की तलवार से केक काटते समय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिसके बाद नागपुर पुलिस की अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनोवा गाड़ी से 11 लाख 80 हजार जब्त, उपचुनाव क…

पारडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘आरोपी निखिल पटेल ने 21 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया था। वह और उसके मित्र उस दिन तड़के, चार बड़े केक लेकर आए। इसके बाद पटेल ने तलवार निकाली और अपने मित्रों की मौजूदगी में चारों केक काटे।’’

ये भी पढ़ें- पूर्व CM कमलनाथ ने सरकार बनते ही पुलिस विभाग में बंपर भर्ती का किया…

उन्होंने कहा, ‘‘तलवार से केक काटने का वीडियो और तस्वीरें व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो गईं। इसके बाद अपराध शाखा ने पटेल के घर छापा मारा और तलवार बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।’’

पटेल के खिलाफ हथियार कानून एवं मुंबई पुलिस कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 


लेखक के बारे में