ग्वालियर। अपने वायरल डांसिंग वीडियो से सुर्खियों में आए विदिशा निवासी संजीव श्रीवास्तव उर्फ़ डब्बूजी के साले को गोली मारने की खबर है। साले का नाम कुशाग्र श्रीवास्तव है। घटना ग्वालियर के जनकगंज इलाके की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार कुशाग्र को उसके घर में घुसे चोरों ने गोली मारी। चोर उसके घर में चोरी करने घुसे थे। कुशाग्र ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो चोरों ने उस पर गोली चला दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
वेब डेस्क, IBC24