मांगे मजदूरी के पैसे मिली मौत !

मांगे मजदूरी के पैसे मिली मौत !

मांगे मजदूरी के पैसे मिली मौत !
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 20, 2017 2:22 pm IST

भिंड में एक मजदूर को अपनी मजदूरी के पैसे मांगना इतना महंगा साबित हुआ कि मजदूर के पिता की जान चली गई। दरअसल बगियापुरा गांव के निवासी किशनलाल रविवार की शाम एक फलदान कार्यक्रम से खाना खाकर अपने बेटे के साथ लौट रहे थे। रास्ते मे गांव के ही रमेश दोहरे और सुनील दोहरे मिल गए। किशनलाल के बेटे को रमेश और सुनील से अपनी मजदूरी के पैसे लेने थे।

सोशल मीडिया पर कमेंट करना पड़ा भारी, पद तो गया केस भी हुआ दर्ज

किशनलाल के बेटे ने रमेश से पैसे मांग लिए। रमेश को मजदूरी का पैसा मांगना इतना नागवार गुजरा कि उसने किशनलाल के बेटे की पिटाई शुरु कर दी। रमेश के साथ उसके आधा दर्जन साथियों ने भी पीटना शुरु कर दिया। अपने बेटे को पिटते हुए देख बुजुर्ग किशनलाल ने बीच बचाव किया तो सभी लोग किशनलाल पर टूट पड़े।

ट्रेन से टकराई पिकअप, टला बड़ा हादसा

किशनलाल तो बुरी तरह पीटने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल किशनलाल को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उपचार शुरु होने से पहले ही किशनलाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में