दीपक सक्सेना बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल आज दिलाएंगी शपथ

दीपक सक्सेना बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल आज दिलाएंगी शपथ

दीपक सक्सेना बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल आज दिलाएंगी शपथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: January 2, 2019 4:23 am IST

भोपाल। छिंदवाड़ा से विधायक दीपक सक्सेना को मध्यप्रदेश विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज उन्हें शपथ दिलाएंगी। शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ, मंत्रिमंडल के सदस्य और अन्य विधायक मौजूद रहेंगे। दीपक सक्सेना को मुख्यमंत्री कमलनाथ का खास माना जाता है। मध्य प्रदेश की नई विधानसभा का पहला सत्र 7 जनवरी से शुरू हो रहा है। दीपक सक्सेना छिंदवाड़ा से चार बार से विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस की ओर से प्रोटेम स्पीकर के लिए वरिष्ठ विधायक केपी सिंह का नाम भी रेस में शामिल था।

पढ़ें-किसानों ने कलेक्ट्रेट में लगाई सांकेतिक फांसी, बकाया है साढ़े तीन करोड़ रूपए उपज का भुगतान

बता दें कि केपी सिंह को दिग्विजय सिंह खेमे का नेता माना जाता है परंतु पिछले कुछ समय से वो ज्योतिरादित्य सिंधिया के नजदीक आ गए थे। सूत्रों का यह भी कहना है कि जब मंत्रियों के नामों पर चर्चा हो रही थी तब दिग्विजय सिंह एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया की लिस्ट में केपी सिंह का नाम ही नहीं था। उनके नाम पर विचार ही नहीं हुआ।

 


लेखक के बारे में