भिलाई में डेंगू से 13 वर्षीय छात्रा की मौत, पिता का भी चल रहा है इलाज

Ads

भिलाई में डेंगू से 13 वर्षीय छात्रा की मौत, पिता का भी चल रहा है इलाज

  •  
  • Publish Date - August 30, 2018 / 02:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

भिलाई। शहर में डेंगू का कहर अभी भी जारी है। 13 वर्षीय स्कूली छात्रा वागीशा झा की डेंगू से मौत हो गई वागीशा पिछले चार दिन से अस्पताल में भर्ती थी, जहां उसका इलाज चल रहा था मृका वागीशा के पिता एएसआई उदय झा भी डेंगू से पीड़ित हैं और निजी अस्पताल में उनका लाज चल रहा है।

दुर्ग जिले में डेंगु से मौत का आंकड़ा बढ़कर 33 हो गया है बता दे कि बुधवार को ही स्वास्थ मंत्री ने भिलाई का दौरा किया था राज्य में डेंगू अब महामारी का रूप ले चुका है लगातार 33 दिन में 33 मौतों के बाद स्वास्थ मंत्री अजय चंद्राकर भिलाई पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : ओपी चौधरी ने कहा-कवर्धा का पार्षद सीएम, चायवाला पीएम,यहां मिलता है बिना चापलूसी के पद और सम्मान

दरअसल डेंगू अब पूरे प्रदेश में पैर पसार रहा है, इसके चलते प्रदेशभर में करीब 42 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन अब तक स्वास्थ मंत्री चुप्पी साधे हुए थे करीब एक महीने बाद स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने करीब घंटेभर अधिकारियों की बैठक ली और डेंगू से निपटने प्लान बनाया था

वहीं मंत्री के दौरे के दूसरे ही दिन फिर डेंगू ने एक और जान ले ली बता दें कि दुर्ग जिला पूरे प्रदेश में डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित है मंत्री का कहना था कि मौत का आंकड़ा बताकर लोगों को डराना नहीं चाहते। 33 लोगों की मौतों के बाद भी स्वास्थ मंत्री को 33 किलो मीटर का सफर तय करने में 32 दिन लग गए थे।

वेब डेस्क, IBC24