आकाश विजयवर्गीय की बढ़ी मुसीबतें, अब भोपाल की विशेष अदालत में होगी सुनवाई

आकाश विजयवर्गीय की बढ़ी मुसीबतें, अब भोपाल की विशेष अदालत में होगी सुनवाई

आकाश विजयवर्गीय की बढ़ी मुसीबतें, अब भोपाल की विशेष अदालत में होगी सुनवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: June 27, 2019 12:31 pm IST

इंदौर: भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है, कोर्ट विशेषाधिकार के अभाव के चलते इंदौर कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब भोपाल की विशेष अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य मामले में राजवाड़ा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बीते दिनों बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सीएम कमलनाथ का पुतला दहन किया था। इसी मामले को लेकर राजवाड़ा पुलिस ने आकाश विजय वर्गीय की गिरफ़्तारी की है।

Read More: शिक्षक संघ का उग्र आंदोलन, एसडीएम कार्यालय का किया घेराव, जानिए क्या है मामला

इससे पहले गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले को लेकर नगर निगम की और से आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ 7 पेज की आपत्ति पेश गई। निगम ने आज कोर्ट में 20 वकीलों की फौज खड़ी की थी। नगर निगम ने कोर्ट में आपत्ति लगाते हुए कहा है कि आकाश विजयवर्गीय के मामले में सुनवाई भोपाल के विशेष अदालत में सुनावाई होनी चाहिए। भोपाल में जन प्रतिनिधियों के मामले में सुनवाई के लिए विशेष अदालत बनाई गई है।

Read More: लव जिहाद: हिन्दू धर्म सेना ने किया थाने का घेराव, जैन समुदाय की लड़की से शादी करने वाले मुस्लिम लड़के को गिरफ्तार करने की मांग

बता दें कि बुधवार को कोर्ट ने विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका ख़ारिज कर 7 जुलाई तक न्यायिक रिमांड में भेज दिया था। इसके बाद उन्हें कल रात जेल भेज दिया गया था।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"