डीजीपी ने तीन डीएसपी को किया निलंबित, ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं करने का आरोप

डीजीपी ने तीन डीएसपी को किया निलंबित, ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं करने का आरोप

डीजीपी ने तीन डीएसपी को किया निलंबित,  ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं करने का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: March 28, 2020 12:10 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश। डीजीपी विवेक जौहरी के आदेश पर तीन डीएसपी को निलंबित कर दिया गया है। डीएसपी पंकज दीक्षित, डीएसपी शालिग्राम पाटीदार और डीएसपी प्रदीप विश्वकर्मा को सस्पेंड किया गया है।

पढ़ें- इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

तीनों डीएसपी पर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए कंट्रोल रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं करने का आरोप है। डीजीपी ने आदेश जारी कर तीनों के निलंबन की जानकारी दी है।

पढ़ें- FAKE NEWS : घर में ताला लगाने और बाहर निकलने पर गोली मारने की खबर झ…

इस विषम परिस्थिति के दौरान ड्यूटी में लगे कोई भी अधिकारी कर्मचारी काम से मना नहीं कर सकता है। इसके लिए भी सरकार ने गाइडलाइन जारी किए हैं। बता कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी लगातार अपनी ड्यटी दे रहे हैं। सरकार ने भी किसी के छुट्टी पर जाने से मना किया हुआ है। 

पढ़ें- पुलिसकर्मी 14 दिन नही जा पाएंगे घर, भीड़ वाली जगह नही लगेगी अधिक उम

इसके साथ ही डीजीपी विवेक जौहरी ने सभी पुलिस कर्मियों को सैल्यूट भी किया है। डीजीपी ने कहा कोरोना के चलते लॉकडाउन का पालन करवाना सभी का फर्ज
है। सभी पुलिसकर्मियों को विवेक जौहरी ने निर्देश भी दिए हैं कि  मास्क और हैंड ग्लब्स पहन कर ड्यूटी करें।


लेखक के बारे में