चोरी के शक में ढाबा मालिकों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल के बाद केस दर्ज

चोरी के शक में ढाबा मालिकों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल के बाद केस दर्ज

चोरी के शक में ढाबा मालिकों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल के बाद केस दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: July 19, 2021 3:44 pm IST

शिवपुरी (मप्र), (भाषा) मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शराब चोरी के संदेह में तीन लोगों ने 24 वर्षीय युवक को बुरी तरह लाठियों से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Read More News:  नकली नोट-ड्रग्स…नई मंडी! इन कारोबार को रोकने के लिए क्या कर रही है शासन-प्रशासन? 

पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को अमोला थाना क्षेत्र के बरौदी गांव में हुई। एक आरोपी ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

Read More News:  चुनावी चक्रव्यूह…MP तैयार! कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में मचे हाहाकार के बाद जनता का मिजाज सरकार के काम पर मुहर लगाएगी?  

अमोला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र यादव ने बताया, ‘‘ बरौदी गांव के एक ढाबे के मालिकों ने परमानंद प्रजापति पर 20 से 30 लीटर कच्ची शराब चोरी करने का आरोप लगाकर उसे बांधकर लाठियों से जमकर पीटा। प्रजापति ने अपनी शिकायत में राजकुमार लोधी, अवधेश लोधी और अजय लोधी का नाम दर्ज कराया है। वायरल वीडियो में आरोपी, प्रजापति के दोनों पैर बांध कर उसे लाठियों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित द्वारा चिल्लाने पर एक आरोपी प्रजापति के मुंह में कपड़ा ठूंसता हुआ दिखाई दे रहा है।’’

Read More News: 26 जुलाई से 11वीं-12वीं और 5 अगस्त से 9वीं-10 वीं की कक्षाएं होंगी प्रारंभ, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


लेखक के बारे में