दुर्ग में धीरज बाकलीवाल..धमतरी मेें विजय देवांगन चुने गए महापौर, दोनों जगह कांग्रेस की सत्ता

दुर्ग में धीरज बाकलीवाल..धमतरी मेें विजय देवांगन चुने गए महापौर, दोनों जगह कांग्रेस की सत्ता

दुर्ग में धीरज बाकलीवाल..धमतरी मेें विजय देवांगन चुने गए महापौर, दोनों जगह कांग्रेस की सत्ता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: January 6, 2020 10:02 am IST

धमतरी/दुर्ग। प्रदेश में आज हो रहे ​महापौर चुनावों में चिरमिरी के बाद अब दो और नगर निगमों में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। धमतरी और दुर्ग में भी कांग्रेस के महापौर ने जीत हासिल की है। यहां दोनो पदों के लिए क्रॉस वोटिंग हुई है, भाजपा ने यहां 19 पार्षद होने का दावा किया था।

ये भी पढ़ें: मेयर चुनाव: दुर्ग नगर निगम में सभापति पद के लिए कांग्रेस और निर्दली…

बता दें कि धमतरी में 135 साल का रिकॉर्ड टूटा है, जहां नगरीय निकाय बनने के बाद पहली बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विजय देवांगन को 40 में से 22 वोट मिले हैं, सभापति के पद पर भी कांग्रेस का कब्जा हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग मसीह 40 में से 25 वोट मिले हैं।

ये भी पढ़ें: मेयर चुनाव: धमतरी में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर, निर्दलीय न…

वहीं नगर निगम दुर्ग में भी कांग्रेस का परचम लहराया है, कांग्रेस के धीरज बाकलीवाल महापौर बने हैं, कांग्रेस के धीरज बाकलीवाल को 60 में से 40 वोट मिले हैं। जबकि यहां कुल 30 ही कांग्रेसी पार्षद थे, 16 बीजेपी पार्षद थे वहीं 14 पार्षद अन्य थे।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में बहुमत के बाद भी बगावत, दो पार्षदों ने भरा अध्यक्ष का न…

दुर्ग नगर निगम के सभापति पद पर राजेश यादव जीते हैं, कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश यादव को 31 मत प्राप्त हुए हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com