कैबिनेट में शिक्षाकर्मियों की हड़ताल पर चर्चा लेकिन नहीं निकला समाधान 

कैबिनेट में शिक्षाकर्मियों की हड़ताल पर चर्चा लेकिन नहीं निकला समाधान 

कैबिनेट में शिक्षाकर्मियों की हड़ताल पर चर्चा लेकिन नहीं निकला समाधान 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: November 23, 2017 12:30 pm IST

रमन कैबिनेट की बैठक में शिक्षाकर्मियों की हड़ताल पर भी चर्चा हुई। लेकिन कोई बड़ा फैसला निकलकर सामने नहीं आया। बताया जाता है कि सरकार शिक्षाकर्मियों के संविलियन जैसी मांगों को वैधानिक कारणों से पूरा नहीं कर पाएगी। इसलिए सरकार अपने रुख पर कायम है। और आगामी समय में कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दे सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन आर्शिवाद देने पहुंची ग्वालियर

हालांकि राज्य सरकार ने बुधवार को एक परिपत्र जारी कर प्रोबेशन और स्थांतरण शिक्षाकर्मियों को 3 दिन के अंदर स्कूल ज्वाइन करने का अल्टीटेमेटम दे दिया है। वहीं स्कूलों में पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए है।

अब पांच बार धान बेच सकेंगे किसान

इन निर्देशों से साफ हो गया है कि सरकार शिक्षाकर्मियों की मांगों को पूरा नहीं करेगी। वहीं शिक्षाकर्मी भी अपनी हड़ताल पर डटे हुए है। गुरुवार को शिक्षाकर्मी पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें हड़ताल वापस नहीं लेने का निर्णय लिया गया है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में