कलेक्टर की बैठक में बिना मास्क लगाए पहुंचीं जिला परिषद अध्यक्ष, ठोका जुर्माना
कलेक्टर की बैठक में बिना मास्क लगाए पहुंचीं जिला परिषद अध्यक्ष, ठोका जुर्माना
पालघर, 16 फरवरी (भाषा) पालघर जिला परिषद की अध्यक्ष भारती कांबडी पर मंगलवार को सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के लिए जुर्माना लगाया गया।
Read More News: चीख दबाने आरोपियों ने बजाया डीजे, कांग्रेस नेता के भतीजे के हत्या के मामले में पुलिस ने किया
जिला कलेक्टर (डीएम) डॉ. माणिक गुरसाल ने अपने कार्यालय में एक बैठक बुलाई थी, जिसमें कांबडी भी मौजूद थीं। कलेक्टर ने देखा कि जिला परिषद अध्यक्ष ने अनिवार्य फेस मास्क नहीं लगा रखा है।
Read More News: मौत की नहर…हादसे से कहर! शुरू हुई सियासत, कांग्रेस ने पूछा- 32 सीटर बस में क्षमता से अधिक लोग
जिले के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें मौके पर ही 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया और कलेक्टर कार्यालय ने उन्हें उसी समय एक मास्क दिया।
Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 3 हजार से कम, आज 6 संक्रमितों की मौत
गुरसाल ने कहा कि लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना चाहिए क्योंकि कोविड-19 महामारी खत्म नहीं हुई है।
Read More News: SDM ने जनपद पंचायत व BRS कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 45 में से सीओ सहित 23 कर्मचारी मिले नदारद

Facebook


