चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

Ads

चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - October 9, 2020 / 01:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

सहारनपुर, नौ अक्टूबर (भाषा) उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे थाना नकुड़ के अन्तर्गत शुक्रवार को दिनदहाड़े गांव मे निजी प्रैक्टिस करने वाले एक चिकित्सक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर ने “भाषा” को बताया कि जिले के थाना नकुड़ के अन्तर्गत ग्राम सहसपुर मे निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉ. अंकित (26) आज किसी मरीज को देखने उसके घर जा रहा था तभी उनके क्लीनिक से कुछ दूरी पर ही पहले से ही घात लगाये बैठे बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां एकत्र हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अंकित को तुरन्त ही अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि अंकित पिछले छह साल से गांव में ही निजी प्रैक्टिस करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं. प्रशांत

प्रशांत