अंतागढ़ टेपकांड मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद डॉ पुनीत गुप्ता का इस्तीफा, पूर्व सीएम रमन के दामाद हैं पुनीत
अंतागढ़ टेपकांड मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद डॉ पुनीत गुप्ता का इस्तीफा, पूर्व सीएम रमन के दामाद हैं पुनीत
रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में FIR दर्ज होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में पुनीत गुप्ता को दाऊ कल्याण सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक से हटाकर मेडिकल कॉलेज में OSD बनाया गया था। रविवार को पंडरी थाने में अंतागढ़ टेप मामले में पुनीत गुप्ता के अलावा पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मंतूराम पवार सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज कराया गया था।
पढ़ें-आईएएस के थोक में तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, मंत्रालय में भी भारी फेरबदल, देखिए सूची
इस FIR के बाद पुनीत गुप्ता अस्पताल पहुंचे और अपना इस्तीफा डीन को सौंप दिया। इधर डीन आभा सिंह ने पुनीत गुप्ता का इस्तीफ़ा राज्य सरकार को भेज दिया है। डॉक्टर पुनीत गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने मंतूराम पवार को पैसे देने और उन्हें चुनाव मैदान से हटने के एवज में मध्यस्थता की थी। पुनीत गुप्ता का कथित ऑडियो भी उस वक़्त वायरल हुआ था जिसपर अभी जांच जारी है।

Facebook


