ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक सहित दो आरोपियों को मिली जमानत, 50 हजार के मुचलके पर किया रिहा

Ads

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक सहित दो आरोपियों को मिली जमानत, 50 हजार के मुचलके पर किया रिहा

  •  
  • Publish Date - November 24, 2020 / 02:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने मादक पदार्थ से जुड़े मामले में संदिग्ध तस्कर समेत दो आरोपियों को मंगलवार को जमानत दे दी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मादक पदार्थ से संबंधित मामले की जांच के दौरान संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। दो आरोपियों में से एक सूर्यदीप मल्होत्रा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का दोस्त है ।

Read More: शहर में रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, जिला प्रशासन ने किया टाइम टेबल में बदलाव, निर्देश जारी

मादक पदार्थ की रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत विशेष अदालत के न्यायाधीश जी बी गुराओ ने मल्होत्रा के साथ ही आरोपी अंकुश अनरेजा को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। मल्होत्रा को इस साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों को अदालत की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाने और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने का निर्देश दिया गया।

Read More: नेता की गिरफ्तारी के विरोध में झड़प होने से 45 की मौत, युगांडा में 800 से ज्यादा गिरफ्तार

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुताबिक अनरेजा मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त था और अपने ग्राहकों तक इसे पहुंचाता था। केंद्रीय एजेंसी ने एनडीपीएस कानून की विभिन्न धाराओं के तहत रिया चक्रवर्ती, शौविक तथा कुछ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रिया तथा कुछ अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

Read More: MP में आज 1766 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 11 संक्रमितों की मौत, 2 लाख के करीब पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या