छत्तीसगढ़ को ई-पंचायत अवॉर्ड, पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता लाने पर पुरस्कार

छत्तीसगढ़ को ई-पंचायत अवॉर्ड, पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता लाने पर पुरस्कार

छत्तीसगढ़ को ई-पंचायत अवॉर्ड, पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता लाने पर पुरस्कार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: June 24, 2020 6:10 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को ई-पंचायत पुरस्कार के लिए चुना है। सीएम भूपेश बघेल और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामना दी है।

पढ़ें- दुर्ग में 1 डॉक्टर और 2 नर्स सहित 11 संक्रमित मिले, डेंटिस्ट की फीव…

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की प्रतिबद्धता और तकनीक के इस्तेमाल से शासन की योजनाओं को गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय ने पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही लाने आईसीटी के उपयोग में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में दूसरा स्थान दिया है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मॉल्स खोलने की मांग, चैंबर और CAIT ने पत्र लिखकर सीएम…

प्रदेश में ई-पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की मूलभूत सेवाओं और कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए 11 कोर एप्लीकेशन का उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों को एक यूनिक एलजीडी कोड प्रदान किया गया है। प्रदेश के हर ग्राम पंचायत की मैपिंग एलजीडी पोर्टल में की गई है।

पढ़ें- 27 जून तक विधानसभा सचिवालय बंद, विधायक, प्रमुख सचिव सहित कई अधिकारी…

चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रदेश की सभी 11 हजार 664 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास योजना की एंट्री प्लान प्लस सॉफ्टवेयर में की गई है। इसी तरह प्रियासॉफ्ट के तहत ग्राम पंचायतों के वर्ष 2018-19 का कैश-बुक बंद करने का काम भी निर्धारित समयावधि में किया है।


लेखक के बारे में