रायपुर। लिवेबिलिटी इंडेक्स रैंकिंग 2018 में रायपुर के देशभर के शहरों में 7वें और बिलासपुर के 13वें नंबर पर आने विभागीय मंत्री अमर अग्रवाल और रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे ने जनता को बधाई दी है। विभागीय सचिव निरंजन दास ने भी दोनों नगरीय निकायों और नोडल एजेंसी सूडा के अधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।
नगरीय प्रशासन और विकास विभाग मंत्री अमर अग्रवाल ने नागरिकों का जीवन स्तर उन्नत करने के दृष्टिकोण से विभाग द्वारा लागू की गई सभी योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करने का अनुरोध किया है ताकि अगले वर्ष इन निकायों को और बेहतर रैंकिंग प्राप्त हो सके।
यह भी पढ़ें : इज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2018 में रायपुर देश में 7वां और बिलासपुर 13वां, केंद्र सरकार ने जारी की रिपोर्ट
वहीं रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे ने रायपुर के 7वें नंबर पर आने का श्रेय शहर की जनता को देते हुए कहा है कि इसी तरह जनता का सहयोग सफाई और स्वछता में मिलता रहा तो हम जरुर टॉप 3 में होंगे। उन्होंने कहा कि हम वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम शुरु कर चुके हैं और हमारी यह कोशिश है कि इसे शहर में अच्छे से लागू किया जाए ताकि शहर सफाई के मामले में भी अव्वल आए।
उन्होंने कहा कि हमने आईटीएस के तहत तमाम जो काम ऑनलाइन शुरु किए हैं, जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, गुमाश्ता लाइसेंस, संपत्ति कर आदि, इस वजह से भी हम इज़ ऑफ डूइंग रैंकिंग में 7वें नंबर पर आए हैं।
वेब डेस्क, IBC24