CG Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से लेकर ध्यानाकर्षण तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, विजय शर्मा समेत कई मंत्री देंगे जवाब

Ads

CG Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से लेकर ध्यानाकर्षण तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, विजय शर्मा समेत कई मंत्री देंगे जवाब

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 06:56 AM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 06:56 AM IST

CG Assembly Session | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दि
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अन्य मंत्री जवाब देंगे
  • ध्यानाकर्षण और कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों पर चर्चा होगी

रायपुर: CG Assembly Session छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का तीसरा दिन है। विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही में ध्यानाकर्षण और कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गुरु खुशवंत भी जवाब देंगे।

दूसरे दिन क्या हुआ?

CG Assembly Session बता दें कि कार्यवाही के दूसरे दिन सदन की शुरुआत से ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा देखने को मिली। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और जल टंकियों के निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ियों का मामला उठाया, जिस पर सरकार ने जांच कराने की घोषणा की।

जिसके बाद शून्य काल की शुरुआत हुई। जिसमें विपक्ष ने अपना स्थगन प्रस्ताव लाया। शून्यकाल के दौरान खाद और बीज की कथित कमी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विपक्ष ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश कर तत्काल चर्चा की मांग की।​

पहले दिन अयोध्या राममंदिर चंदा पर गहमागहमी

सत्र के पहले दिन पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ तीजनबाई को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वरिष्ठ विधायकों ने तीजन बाई के अविस्मरणीय योगदान को याद किया। इसके बाद राममंदिर चंदा विवाद पर सदन का माहौल गरम हो गया। पक्ष विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने विधानसभा मंगलवार तक स्थगित कर दी।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कब शुरू हुआ?

13 जुलाई 2026 से।

तीसरे दिन सदन में क्या होगा?

प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण और शासकीय कार्यों पर चर्चा

दूसरे दिन विपक्ष ने कौन सा मुद्दा उठाया?

खाद और बीज की कमी पर स्थगन प्रस्ताव