CG Mausam Samachar | Photo Credit: AI
रायपुर: CG Mausam Samachar छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम ज्यादातर सूखा रहा और सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। (Cg Weather Update) इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक प्रदेश के अलग अलग जिलों में मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
CG Mausam Samachar मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं। 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली भी गिर सकती है। रायपुर में दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे।
बात करें अगले दिन 16 जुलाई की तो प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव रहेगा। साथ ही कई जिलों में मध्यम बारिश का आसार है। वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।
सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 तक 326.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 0 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 292.3 मिली मीटर, जैजैपुर में 207.5, मालखरौदा में 274.3, डभरा में 361.3, नया बाराद्वार में 323.2, अड़भार में 288.9, हसौद में 299.3, चंद्रपुर में 476.4 एवं भोथिया में 312.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।