दूसरे चरण के मतदान की तैयारी पूर्ण, अतिसंवेदनशील इलाकों में हेलिकॉप्टर से भेजे जा रहे मतदान दल

दूसरे चरण के मतदान की तैयारी पूर्ण, अतिसंवेदनशील इलाकों में हेलिकॉप्टर से भेजे जा रहे मतदान दल

दूसरे चरण के मतदान की तैयारी पूर्ण, अतिसंवेदनशील इलाकों में हेलिकॉप्टर से भेजे जा रहे मतदान दल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: April 17, 2019 6:55 am IST

महासमुंद/कांकेर : लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान के लिए महासमुंद लोकसभा के 2140 मतदान केन्द्रो के लिए मतदान दलों को आज निर्वाचन संबंधित सामग्री वितरण कर उन्हें मतदान केन्द्रो के लिए रवाना किया गया । महासमुंद जिले में दो जगहो से निर्वाचन सामग्री वितरण किया जा रहा है । महासमुंद , खल्लारी विधान सभा के मतदान दलो को कृषि उपज मंडी महासमुंद से एवं बसना ,सरायपाली विधान सभा के लिए सरायपाली कृषि उपज मंडी से किया गया । सामग्री वितरण के लिए प्रत्येक विधानसभा में 15-15 टेबल लगाये गये थे । आप को बता दे कि महासमुंद लोकसभा में 1632963 मतदाता है । जिनमें 810784 पुरूष मतदाता ,822158 महिला मतदाता एवं 21 अन्य मतदाता है ,जो 18 अप्रैल को अपने मताधिकार का उपयोग करेगे । सुरक्षा को लेकर महासमुंद लोकसभा में 43 कंपनी सीआरपीएफ के जवानों के साथ जिला पुलिस बल के जवानों की ड्यिूटी लगाई गई है । महासमुंद जिले के चार विधानसभा के लिए 9 कंपनी ,गरियाबंद के दो विधान सभा के लिए 25 कंपनी एवं धमतरी जिले के दो विधानसभा के लिए 9 कंपनी सीआरपीएफ के जवानो की तैनाती की गई है । 18 अप्रैल को बिन्द्रानवागढ़ के 6 मतदान केन्द्रो में सुबह 7 से 3 बजे तक वोट डाले जायेगे । शेष 2134 मतदान केन्द्रो में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जायेगे । गौरतलब है कि महासमुंद लोकसभा के आठ विधानसभाओं में 40 संगवारी मतदान केन्द्र बनाये गये है । जहाॅ सभी मतदान दल व सुरक्षाकर्मी महिलायें होगी और 8 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाये गये है । जहाॅ सभी मतदान दल दिव्यांग होगे ।महासमुंद लोकसभा निर्वाचन 2019 संसदीय क्षेत्र क्रमांक 9 के सरायपाली विधानसभा व बसना विधानसभा के लिए हाईस्कूल खेल मैदान में आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सरायपाली बसना विधान सभा के सभी पोलिग बुथ के लिए चुनावी समाग्री का वितरण किया जा रहा है व समाग्री वितरण के बाद मतदान दलो को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है आप को बता दे महासमुन्द लोक सभा सीट से कुल 14 सांसद के प्रत्याशी आपना भाग्य अजमा रहे है कल मतदान होना है सरायपाली विधान सभा क्रमांक 39 के 268 मतदान केन्द्रो में कुल मतदाता 1 लाख 94 हजार 997 जनसंख्या है। कड़ी सुरक्षा के साथ मतदान दल रवाना हुये । वही बसना विधान सभा के कुल 2 लाख 9 हजार 8 मतदाता लोक सभा चुनाव में वोट डालेगे बसना विधान सभा क्रमांक 40 के कुल 286 मतदान केंद्र बनाए गए हैं आज सुबह से ही मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया जा रहा है सभी मतदान दल शाम तक मतदान केंद्र मे पहुंच जायेंगे पुलीस के कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र मे मतदान दल रवाना हो रहे है ।

 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/NgoMGr5I5Ls” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

वहीं कांकेर लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी पूर्ण।मतदान दल को सामग्री वितरण के बाद रवानगी की तैयारी की जा रही है।कांकेर लोकसभा के लिए कल होना है मतदान।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच कल होगा मतदान ।कांकेर लोकसभा के लिए कांकेर विधानसभा के 225 मतदान केन्दों के लिए कांकेर भानुप्रताप देव पी जी कॉलेज मैं बनाए गए स्ट्रांग रूम से सामान वितरण का कार्य पूर्ण हो गया है।1000 कर्मियों की ड्यूटी इसमें लगाई गई है।नक्सल प्रभावित का कांकेर के मतदान दलों की सुरक्षा को देखते हुए मतदान केंद्रों मैं पहले से ही सुरक्षा बल लगा दिया गया है।साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम के साथ मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक पहुचाया और लाया जाएगा।विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव को भी शांतिपूर्ण कराने मैं प्रशासन जोरशोर से लगा हुआ है।लोकतंत्र महा पर्व के लिए कल 18 अप्रैल को 7 से 3 कांकेर लोकसभा के मतदान होना है।

ये भी पढ़ें –इस जिले में 361 संवेदनशील और 31 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र, CCTV से नजर रखने के लिए अलग कंट्रोल रूम

इसके साथ ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कांकेर के अंतर्गत आने वालेे विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर के 256 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल आज भानुप्रतापपुर से कड़ी सुरक्षा के बीच भानुप्रतापपुर विधानसभा से सभी 256 मतदान दलों को रावना किया गया, मतदान कर्मियों के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है वही भानुप्रतापपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा 8 मतदान दलों को रवाना किये गये है | बाकि मतदान दलों को भी सड़क मार्ग से रवाना की जरा है कांकेर लोकसभा चुनाव का दुसरे चरण का मतदान 18 अप्रेल को होने वाला है। इस दौरान अतिसंवेदनशील कोड़ेकुर्से क्षेत्र के मतदान दल को हेलिकॉप्टर से भेजा गया है |


लेखक के बारे में