मुख्यमंत्री निवास में सुकमा हमले को लेकर बुलाई गयी आपात बैठक

Ads

मुख्यमंत्री निवास में सुकमा हमले को लेकर बुलाई गयी आपात बैठक

  •  
  • Publish Date - March 13, 2018 / 01:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ  रमन सिंह  की अध्यक्षता में रायपुर में आज उनके निवास कार्यालय में आपात बैठक आयोजित की गयी जिसमें  सुकमा के किस्टाराम में आज हुई नक्सल हमले के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों से  बातचीत की गयी। इस बैठक में  मुख्यमंत्री के सलाहकार  सुनिल  कुमार , मुख्य सचिव  अजय सिंह , गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव  बी. व्ही . आर .सुब्रमनियम , मुख्य मंत्री के प्रमुख सचिव  अमन कुमार सिंह , पुलिस महानिदेशक ए . एन . उपाध्याय  पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन डी . एम. अवस्थी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे। 

 

 

ये भी पढ़े – सुकमा हमले में घायल जवानों को लेने उड़े 4 हेलीकाॅप्टर, CRF, DG और IG आएंगे रायपुर

 

 

इस मौके पर  मुख्यमंत्री ने हमले की तीव्र निंदा की और सर्चिंग ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री  ने आज राज्य के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर घात लगाकर हमला किए जाने की घटना की कठोर शब्दों में निंदा की है। डॉ. सिंह ने इस हमले को नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है और इसमें सीआरपीएफ के जवानोें की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।