हर रविवार पूरे प्रदेश में रहेगा लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन में लागू होगा कर्फ्यू, गृहमंत्री ने कहा जारी होगी एडवायजरी

हर रविवार पूरे प्रदेश में रहेगा लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन में लागू होगा कर्फ्यू, गृहमंत्री ने कहा जारी होगी एडवायजरी

हर रविवार पूरे प्रदेश में रहेगा लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन में लागू होगा कर्फ्यू, गृहमंत्री ने कहा जारी होगी एडवायजरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: July 8, 2020 2:11 pm IST

भोपाल। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब हर रविवार को संपूर्ण मप्र में लॉकडाउन रहेगा। इसे लेकर जल्द ही नई एडवाइजरी जारी होगी। इसके साथ ही उन्होने बताया कि बिना मास्क मिलने पर पुलिस मौके पर मास्क देगी और इसके बदले पर मास्क का चार्ज लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजधानी में बेखैाफ हुए बदमाश, शोरूम संचालक पर धारदार हथियार से हमला, cctv में कैद हुई घटना… देख… 

गृहमंत्री ने कहा कि जहां कोरोना के मामले ज्यादा हैं उस स्थान पर कर्फ्यू लगाएंगे। लेकिलन पूरे शहर में नहीं लगाया जाएगा, उन्होने बताया कि किल कोरोना अभियान मप्र में अच्छा चल रहा है, मप्र अकेला ऐसा प्रदेश है जो किल कोरोना अभियान चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UGC के परीक्षा आयोजित कराने के फैसले के खिलाफ हुए स्टूडेंट्स, छात्र…

गृहमंत्री ने कहा कि मप्र के बॉर्डर से भी कोरोना आ रहा है, बॉर्डर से लगे कोरोना प्रभावित प्रदेशों में जाने-आने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होने कहा कि रिकवरी रेट 75% से अधिक हो गई है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में सड़क निर्माण के लिए 102 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: फीस वसूली को लेकर छात्र संगठन का कॉलेज में हंगामा, तालाबंदी की कोशि…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com